बिस्सा ने जीता स्वर्ण पदक, राजस्थान ने जीते दो गोल्ड
बिस्सा ने जीता स्वर्ण पदक, राजस्थान ने जीते दो गोल्ड बीकानेर। हैदराबाद के गाचीबोवली स्टेडियम में 23 से 28 जून तक आयोजित 48वीं पुरुष-महिला जूनियर एवं 27वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय इक्विप्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2026 में राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में राजस्थान की झोली में दो स्वर्ण पदक आए।
