Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

दिसंबर में होगी बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग, विजेता टीम को मिलेंगे 71 हजार रुपए

दिसंबर में होगी बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग, विजेता टीम को मिलेंगे 71 हजार रुपए
बीकानेर। पुष्करणा स्टेडियम में दिसंबर में बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) एवं पंडित महेंद्र व्यास ने किया। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता के सभी मैच डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे, जिसमें कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता की विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 71 हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं 51 हजार रुपए प्रदान किए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को 7,100 रुपए तथा बेस्ट बॉलर और बेस्ट बैट्समैन को 4,100-4,100 रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का सोशल मीडिया पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को आयोजन समिति की ओर से लोअर और टी-शर्ट उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रतियोगिता में कुल 16 प्रायोजकों द्वारा नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से टीमें खरीदी जाएंगी। प्रतियोगिता में खेलने के इच्छुक खिलाड़ियों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। पंजीकरण संबंधी जानकारी आयोजन समिति की ओर से खिलाड़ियों को उपलब्ध करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *