

बंगाली मंदिर में दुर्गा महोत्सव संपन्न
बीकानेर। रानी बाजार स्थित बंगाली मंदिर में पिछले छह दिनों से चल रहे दुर्गा महोत्सव का समापन हुआ। इस अवसर पर मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। पंडित काजोल चक्रवर्ती ने विधि-विधान के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। महोत्सव के समापन पर श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
