

वृद्धाश्रम में संगीत कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। नौशाद एकेडमी ऑफ हिन्दुस्तानी संगीत, बीकानेर की ओर से वृंदावन एंक्लेव कॉलोनी स्थित अपना घर वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों के लिए संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्था के अध्यक्ष एम. रफीक कादरी एवं ज्ञान ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एन.डी. रंगा थे। कार्यक्रम में गायक कलाकार दीपक खत्री, मनफूल पवार, डॉ. नरेश पोपली एवं विवेकानंद आर्य ने विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। संगीत की मधुर प्रस्तुतियों से कार्यक्रम का माहौल खुशनुमा हो गया।
