

भाटिया 22 अक्टूबर को आएंगे बीकानेर, दौरे की तैयारियों को लेकर बैठक
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया के 22 अक्टूबर को प्रस्तावित बीकानेर दौरे की तैयारियों को लेकर भाजपा संभाग कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में दौरे के दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों, संगठनात्मक व्यवस्थाओं तथा कार्यकर्ताओं की सहभागिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष ने कहा कि संजय भाटिया का बीकानेर दौरा संगठन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। वहीं, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि पंचायतीराज चुनाव-2026 को लेकर पार्टी पूरी गंभीरता के साथ तैयारियों में जुटी है। उन्होंने संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। मनीष सोनी ने बताया कि बैठक में महावीर राज सैनी, आत्माराम तर्ड, महेन्द्र सिंह सोढ़ी, कौशल शर्मा, दिलीप सिंह राजपुरोहित, कोजूराम सारस्वत, मंजूषा भास्कर, सोहनलाल प्रजापत, जयकिसन उपाध्याय एवं मनदीप सिंह सोढ़ी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
