

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन के समर्थन में घेराव, डोटासरा व जूली करेंगे जनसभा को संबोधित
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल की अव्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर कांग्रेस के नेतृत्व में चल रहा ‘पीबीएम सुधारो जनआंदोलन’ लगातार जारी है। आंदोलन के तहत मंगलवार को बीकानेर में बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन एवं कलेक्ट्रेट घेराव किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, पीबीएम अस्पताल की बदहाल व्यवस्थाओं के साथ-साथ बॉर्डर क्षेत्र में धार्मिक स्थलों को तोड़े जाने के विरोध में भी सर्व समाज में व्यापक आक्रोश है। इन्हीं मुद्दों को लेकर आयोजित जनसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, एम.डी. चौपदार तथा सारिका सिंह संबोधित करेंगे। जनसभा के उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि जिला कलेक्ट्रेट का घेराव कर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे। आंदोलनकारियों का कहना है कि जनहित से जुड़े इन मुद्दों पर सरकार एवं प्रशासन से शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की अपेक्षा है।
