Bikaner Bikaner District Rajasthan

गरबा उत्सव में दिखा भक्ति, उत्साह और लोक संस्कृति का संगम

गरबा उत्सव में दिखा भक्ति, उत्साह और लोक संस्कृति का संगम
बीकानेर। पी.एन. पैलेस में आयोजित गरबा उत्सव में भक्ति, उत्साह और लोक संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। डांडियों की गूंज और गरबा गीतों की ताल पर अभिभावक, शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने एक साथ कदमताल कर उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम में किन्नर समाज की अध्यक्ष मुस्कान बाईसा ने अपनी पूरी टीम के साथ नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं, सरिता उपाध्याय, काजल कंसारा एवं शिवानी गोयल के निर्देशन में विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गिरिराज खैरीवाल ने बताया कि कार्यक्रम में महापौर अनिल कल्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उत्सव में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भारतीय लोक संस्कृति की छटा बिखेरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *