Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवा और धर्म कार्यों के साथ मनाया रांका का जन्मदिन, 78 जनों ने ली ट्रस्ट की सदस्यता

सेवा और धर्म कार्यों के साथ मनाया रांका का जन्मदिन, 78 जनों ने ली ट्रस्ट की सदस्यता
बीकानेर। नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका का जन्मदिन सेवा एवं धर्म कार्यों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में महादेव का अभिषेक किया गया तथा गौशाला में चारा और जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। साथ ही बीकाणा महावीर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट में 78 जनों ने सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नेता रमेश भाटी ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर हर्षोल्लाव स्थित मंदिर में महादेव का अभिषेक किया गया। इसके बाद गौशाला में गोवंश के लिए चारे की व्यवस्था की गई तथा जरूरतमंदों को भोजन वितरित किया गया। बीएमपीसी ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य शिक्षा को बढ़ावा देना, जरूरतमंदों को भोजन एवं चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाना, वंचित वर्गों की मदद करना तथा प्राकृतिक आपदाओं के समय सहायता पहुंचाना सहित विभिन्न सामाजिक सेवा कार्य करना है। भाजपा नेता पवन महनोत ने बताया कि अभिनेता राकेश बेदी और रजत बेदी ने वर्चुअल माध्यम से महावीर रांका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *