

श्रीमाली समाज महिला मंडल के डांडिया महोत्सव में दिखी लोक संस्कृति की छटा
बीकानेर। श्रीमाली समाज महिला मंडल की ओर से महालक्ष्मी मंदिर परिसर में डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया। नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक गरबा एवं डांडिया नृत्य किया। इस दौरान सजीव झांकियों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दी गईं। कार्यक्रम में जानकीनारायण श्रीमाली ने कहा कि आधुनिकता की ओर अग्रसर होने के साथ अपनी सांस्कृतिक जड़ों को सदैव जीवंत बनाए रखना आवश्यक है। वहीं, महेंद्र बोहरा ने कहा कि सामाजिक सरोकारों से जुड़कर ही समाज का सर्वांगीण उत्थान संभव है। इस अवसर पर इंद्रा दवे, श्याम श्रीमाली, डिंपल श्रीमाली सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
