

मां करणी का 639वां जन्मोत्सव मनाया, निकाली गांव की परिक्रमा
बीकानेर। मां करणी के 639वें जन्मोत्सव के अवसर पर श्री करणी समर्थ सेवा संस्थान की ओर से श्रीरामसर गांव में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान के अध्यक्ष मुरलीधर पंवार ने बताया कि इस अवसर पर करणी माता मंदिर में पूजा-अर्चना एवं महाआरती की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर से श्रीरामसर गांव की परिक्रमा निकाली। परिक्रमा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक एकता, सामाजिक समरसता एवं आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में दीपक पारीक, संतोषनंद महाराज, मानवेंद्र व्यास, यशपाल गहलोत, राम व्यास, गौरीशंकर गहलोत एवं कन्हैयालाल भाटी सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।
