Bikaner Bikaner District Rajasthan

कोलकाता हादसे में मृत श्रद्धालुओं को वैष्णो धाम मंदिर में दी श्रद्धांजलि

दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए की प्रार्थना
बीकानेर। जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम मंदिर में कोलकाता के चोर बागान क्षेत्र में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले 19 श्रद्धालुओं को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभा आयोजित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंदिर के पुजारी दिनेश शर्मा ने विधिवत शांति पाठ करवाया। श्रद्धालुओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *