Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

130 मरीजों के सफल नेत्र ऑपरेशन, 10 जुलाई को लगेगा अगला शिविर

130 मरीजों के सफल नेत्र ऑपरेशन, 10 जुलाई को लगेगा अगला शिविर
बीकानेर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में जून माह के दौरान आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों के नेत्रों की जांच एवं उपचार किया गया। शिविर में बीकानेर जिले सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों आए चयनित 130 मोतियाबिंद रोगियों के सफल लेंस प्रत्यारोपण (नेत्र ऑपरेशन) किए गए। सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि शिविर में ऑपरेशन योग्य रोगियों का चयन कर उनकी निःशुल्क शल्य चिकित्सा की गई। नेत्र शल्य चिकित्सक डॉ. संजीव सहगल ने सभी ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न किए। महेंद्र चोपड़ा ने बताया कि शिविर में नेत्र चिकित्सक सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं परिषद् के महेंद्र चोपड़ा, सम्पतलाल दूगड़, बच्छराज रांका, विनीत बोथरा एवं अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया। जतनलाल दूगड़ ने बताया कि परिषद् की ओर से प्रत्येक माह 10 एवं 24 तारीख को नियमित रूप से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में अगला निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 10 जुलाई 2026 को राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय, गंगाशहर में आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *