एक माह के वैदिक प्रशिक्षण शिविर का समापन, 135 प्रशिक्षुओं ने सीखी रुद्री एवं शिव उपासना विधि
एक माह के वैदिक प्रशिक्षण शिविर का समापन, 135 प्रशिक्षुओं ने सीखी रुद्री एवं शिव उपासना विधि बीकानेर। पंडित बाबूलाल शास्त्री ज्योतिष बोध संस्थान द्वारा रघुनाथसर मंदिर में आयोजित निःशुल्क रुद्रासष्टाध्यायी (रुद्री) पाठ, शिव पूजा विधि, शिव महिम्न स्तोत्र, शिव तांडव स्तोत्र एवं रुद्राष्टकम् के एक माह तक चले प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोहपूर्वक हुआ।
