Bikaner Bikaner District Rajasthan

स्वास्थ्य मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस का विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में प्रसूताओं की लगातार बिगड़ती स्थिति, किडनी फेल होने और मौतों जैसे गंभीर मामलों को लेकर चिंता के बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा गर्भवती महिलाओं के संदर्भ में की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध तेज हो गया है। कांग्रेस नेता यशपाल गहलोत ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर कड़ी नाराजगी जताई है। गहलोत ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग न केवल अनुचित है, बल्कि यह मातृशक्ति का भी अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह टिप्पणी सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है, विशेषकर उस समय जब प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीबीएम अस्पताल में सामने आ रही घटनाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था की खामियों को उजागर कर दिया है और ऐसे समय में जिम्मेदार पद पर बैठे जनप्रतिनिधियों को संयमित एवं संवेदनशील भाषा का प्रयोग करना चाहिए। कांग्रेस नेता विकास तंवर ने बताया कि इस मामले को लेकर न्यायिक स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी तथा स्वास्थ्य मंत्री की टिप्पणी के खिलाफ उच्च न्यायालय में विधिक कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की असंवेदनशीलता स्वीकार नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *