Bikaner Bikaner District Rajasthan

ग्रामीण सेवा शिविर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ग्रामीण सेवा शिविर में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बीकानेर। भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र की लाखुसर एवं कालासर ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिविरों में आमजन को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सरकारी सेवाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
इस दौरान पंचारिया ने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के कल्याण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधि समन्वय के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सेवा शिविरों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही किया जा रहा है, जिससे आमजन को राहत मिल रही है। इस अवसर पर भवानी पाईवाल, महावीर चारण, दिलीप सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *