

शहीद भगत सिंह पार्क विकास हेतु नई कार्यकारिणी का गठन, योग शिविर भी होंगे आयोजित
बीकानेर। सुदर्शना नगर स्थित शहीद भगत सिंह पार्क के रखरखाव, सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नवगठित कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में पार्क के विकास, स्वच्छता, हरियाली एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई। कार्यकारिणी में राजेश श्रीवास्तव को मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। संरक्षक मंडल में हरि किशन सोनी, डॉ. राहुल पाल, बाबू भाटी, मुकेश धूड़िया एवं अरुण कुमार सोलंकी को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी में आनंद कुमार शुक्ला को अध्यक्ष, सुरेन्द्र श्रीमाली, हरि प्रसाद सेवग, नरेन्द्र लोहिया एवं जसपाल अरोड़ा को उपाध्यक्ष, शंकर सेवग को सचिव तथा नवीन जांगिड़, पवन शर्मा, मनीष भोजक एवं ललित मोदी को संयुक्त सचिव बनाया गया है। रजनीश कुमार गोयल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. करण पुरोहित, पुष्पेंद्र सिंह, मनीष जांगिड़ एवं नवीन अरोड़ा को शामिल किया गया है।
