महावीर इंटरनेशनल का अधिवेशन सम्पन्न, सेवा को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर मंथन
महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन सम्पन्न, सेवा को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर मंथन बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के तत्वावधान में आयोजित बीकानेर संभाग का दो दिवसीय संभागीय अधिवेशन एवं कार्यशाला ओसवाल पंचायती भवन में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में समाजसेवा को सरकारी योजनाओं से जोड़कर अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विस्तृत मंथन किया गया।
