

माली समाज का सामूहिक विवाह समारोह 20 नवम्बर को, तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
बीकानेर। माली समाज का सामूहिक विवाह समारोह आगामी 20 नवम्बर (देवउठनी एकादशी) को महात्मा ज्योतिबा फुले माली सैनी समाज संस्थान, शिव वैली, बीकानेर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की तैयारियों को लेकर माली सैनी सामूहिक विवाह समारोह समिति की बैठक अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी की अध्यक्षता में गोपाल गहलोत के साथ आयोजित हुई। बैठक में बताया गया कि गत वर्ष आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे थे, जबकि इस वर्ष इससे अधिक जोड़ों के शामिल होने की संभावना है। समिति ने समारोह को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में राधेश्याम तंवर, मुरली पंवार, बद्रीप्रसाद गहलोत, ओमप्रकाश पंवार, नंदकिशोर गहलोत, बृजलाल गहलोत, ओमप्रकाश भाटी, जेठमल सांखला, नारायण भाटी, राजकुमार पंवार, उमाशंकर भाटी, सुरेंद्र गहलोत, झंवरलाल गहलोत, राजेंद्र कच्छावा, नंदकिशोर, श्यामसुंदर गहलोत, हनुमान गहलोत, राधाकिशन गहलोत, तुलसीराम पंवार, श्याम गहलोत, संदीप भाटी, राकेश गहलोत एवं मुरली गहलोत सहित अनेक समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी उपस्थित समाजजनों ने सामूहिक विवाह सम्मेलन की सफलता के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक समाजबंधुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
