Bikaner Bikaner District Rajasthan

अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में अहम निर्णय

अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, बीकानेर जिला इकाई की बैठक जिला अध्यक्ष सुशील बंसल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, समाज में एकता को बढ़ावा देने तथा विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि बीकानेर शहर की सभी अग्रवाल संस्थाओं एवं सामाजिक संगठनों को एक मंच पर लाकर आपसी समन्वय के साथ इस वर्ष अग्रसेन जयंती के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी संगठनों की सहभागिता सुनिश्चित करने और आयोजन को सफल बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में गोपाल अग्रवाल, जय किशन अग्रवाल, संपत जोहरी, प्रमोद कुमार देवड़ा, सुमन जैन, रवि राजवंशी, अंकित अग्रवाल, शिवरतन अग्रवाल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *