Bikaner Bikaner District Rajasthan

महावीर इंटरनेशनल का अधिवेशन सम्पन्न, सेवा को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर मंथन

महावीर इंटरनेशनल का संभागीय अधिवेशन सम्पन्न, सेवा को सरकारी योजनाओं से जोड़ने पर मंथन
बीकानेर। महावीर इंटरनेशनल एपैक्स के तत्वावधान में आयोजित बीकानेर संभाग का दो दिवसीय संभागीय अधिवेशन एवं कार्यशाला ओसवाल पंचायती भवन में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में समाजसेवा को सरकारी योजनाओं से जोड़कर अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने पर विस्तृत मंथन किया गया। मुख्य अतिथि अनिल जैन ने कहा कि सेवा का स्वरूप समय के साथ बदल रहा है। केवल सेवा कार्य करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना भी प्रत्येक सामाजिक संस्था की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इस अवसर पर टोडरमल चौपड़ा, अनुराधा सक्सेना, एल. डी. पंवार, हरगोविन्द मित्तल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *