

शहीद मंगल पांडे की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, देशभक्ति और बलिदान को किया नमन
बीकानेर। स्वतंत्रता संग्राम के प्रथम शहीद मंगल पांडे की जयंती के अवसर पर शाकद्वीपीय मग ब्राह्मण समाज एवं मंगल पांडे स्मारक समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगल पांडे सर्किल पर पुष्पांजलि एवं स्मरण सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेशदास सेवग ने शहीद मंगल पांडे के तेलचित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि धर्म और राष्ट्र की एकता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद मंगल पांडे सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। उनका जीवन देशभक्ति, साहस और धर्म रक्षा का प्रतीक है। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कामिनी भोजक थीं। सभा में उपस्थित लोगों ने शहीद मंगल पांडे के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बजरंगलाल सेवग, राजेश शर्मा, विजय कोचर, शंकर सेवग, दयाशंकर शर्मा, सत्यदेव शर्मा, जेठमल सेवग, शिवरतन सेवग, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, सोमप्रकाश शर्मा, गायत्री गिरी, भंवरलाल राज शर्मा, खुश भोजक, बृजकुमार व्यास सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
