

धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट ने दी त्रैमासिक वित्तीय सहायता
बीकानेर। श्री जी धूमावती चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली एवं विधवा माताओं के लिए धरणीधर महादेव मंदिर परिसर में त्रैमासिक वित्तीय सेवा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 105 धूमावती माताओं को आर्थिक सहायता एवं मिठाई के डिब्बे भेंट किए गए। मुख्य अतिथि कन्हैयालाल बोथरा ने कहा कि ट्रस्ट का यह प्रयास विधवा एवं जरूरतमंद माताओं को आर्थिक संबल देकर उन्हें अपने निजी खर्च स्वयं वहन करने का आत्मविश्वास प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी सेवा प्रकल्प से जुड़कर ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। कार्यक्रम में पुष्पा बाहेती, रामदेव राठी, द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं घनश्याम आचार्य के मार्गदर्शन में ट्रस्ट की ओर से 105 धूमावती माताओं को 1,500 रुपये की त्रैमासिक वित्तीय सहायता तथा मिठाई के डिब्बे वितरित किए गए। इस अवसर पर वीरेंद्र किराड़ू, राजाराम सारड़ा, भंवरलाल चांडक, कन्हैयालाल आचार्य, राधेश्याम पंचारिया, दाऊजी खुड़िया, सेवाराम सोनी, अरविंद कटारिया, योगेश पंचारिया, केशव आचार्य, आयुष आचार्य, डिंपू आचार्य सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
