Bikaner Bikaner District Rajasthan

शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों को टोल टैक्स से मिलेगी छूट

शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों को टोल टैक्स से मिलेगी छूट
बीकानेर। शोभासर औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों से शोभासर टोल नाके पर टोल टैक्स वसूले जाने की समस्या का समाधान हो गया है। अब औद्योगिक क्षेत्र के फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों पर टोल टैक्स नहीं लगाया जाएगा। इस निर्णय से व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को राहत मिलेगी तथा उन पर पड़ने वाला अनावश्यक आर्थिक भार कम होगा। व्यापारियों की इस समस्या के समाधान के लिए बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने पहल करते हुए टोल प्लाजा संचालक से वार्ता की। इस दौरान शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों, फैक्ट्री मालिकों एवं टोल प्लाजा संचालक की मौजूदगी में समस्या के समाधान को लेकर चर्चा की गई। वार्ता के बाद आपसी सहमति से फैक्ट्री मालिकों के निजी वाहनों को टोल टैक्स से छूट देने का निर्णय लिया गया। इस निर्णय पर शोभासर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं फैक्ट्री मालिकों ने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके समाधान के लिए की गई पहल सराहनीय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *