

नीट यूजी 2026 में बीकानेर के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) 2026 के घोषित परिणामों में बीकानेर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। ऑल इंडिया रैंकिंग में शानदार स्थान हासिल कर विद्यार्थियों ने न केवल अपने संस्थान, बल्कि पूरे बीकानेर का नाम रोशन किया है। एलन बीकानेर के पवन कस्वां ने बताया कि रोहित सारण ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 226 एवं कैटेगरी रैंक 56 प्राप्त कर बीकानेर सिटी टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं चित्रांश दाधीच ने ऑल इंडिया रैंक 253 एवं कैटेगरी रैंक 169 के साथ बीकानेर सिटी द्वितीय टॉपर का स्थान प्राप्त किया। कस्वां ने बताया कि नीट यूजी 2026 में बीकानेर के 13 विद्यार्थियों ने 600 से अधिक अंक अर्जित किए, जबकि करीब 40 विद्यार्थियों ने 562 से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक परंपरा, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है।संस्थान ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अभिभावकों और शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे बीकानेर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।
