गुट्टड़ महाराज स्मृति शाकद्वीपीय टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट 1 जून से
16 टीमों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले, फाइनल 3 जून को बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज की ओर से तीन दिवसीय टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 1 जून से किया जाएगा। प्रतियोगिता 1 से 3 जून तक मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सिटी टर्फ मैदान में आयोजित होगी।
