Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

मानव सुथार का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चयन, संभाग में खुशी की लहर

मानव सुथार का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चयन, संभाग में खुशी की लहर
बीकानेर। मानव सुथार का भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम में चयन होने पर बीकानेर संभाग में खुशी की लहर है। श्रीगंगानगर के युवा खिलाड़ी मानव सुथार की इस उपलब्धि को पूरे संभाग के लिए गर्व का विषय बताया जा रहा है। एडवोकेट मुकेश गोदारा ने कहा कि मानव सुथार ने श्रीगंगानगर और बीकानेर संभाग का नाम विश्व पटल पर रोशन किया है। उन्होंने कहा कि क्रिकेट जगत में मानव सुथार ने अपनी प्रतिभा के दम पर नई पहचान बनाई है, जो युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि मानव सुथार की मेहनत, अनुशासन और समर्पण से प्रेरणा लेकर अन्य युवा भी खेल, शिक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों में देश-विदेश में अपना और प्रदेश का नाम रोशन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *