

श्री रामकथा अमृतोत्सव में राम-जानकी प्रसंगों पर श्रद्धालु हुए भावविभोर
बीकानेर। श्री रामकथा अमृतोत्सव के दौरान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम एवं माता जानकी के प्रसंगों पर आधारित सचेतन झांकियों, मांगलिक गीतों एवं नृत्य प्रस्तुतियों की धूम रही। झांकियों में विभिन्न पात्रों की भूमिका आयोजनकर्ता सोमानी परिवार के परिजनों द्वारा निभाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। आयोजन समिति के अनुसार कथा का आयोजन 24 मई तक नियमित रूप से जारी रहेगा। कथावाचक पंडित पुरुषोतमजी व्यास ने रामचरित मानस के बालकांड में माता सीता द्वारा देवी पार्वती की स्तुति एवं सीता स्वयंवर प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने “माता सीता स्वयंवर” से जुड़ी अनेक चौपाइयों और दोहों का संगीतमय वाचन कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया।
