

प्रि-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में खत्री का शानदार प्रदर्शन, सी मास्टर कैटेगरी में पांचवां स्थान
बीकानेर। जयपुर के जगतपुरा स्थित ओएसिस शूटिंग रेंज में राजस्थान राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 से 26 अप्रैल तक आयोजित प्रथम राजस्थान प्रि-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में बीकानेर के निशानेबाज योगेश खत्री ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया। संवित शूटिंग संस्थान के मुख्य कोच शैलेश तिवारी ने बताया कि योगेश खत्री ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में आकर्षक स्कोर के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने सी मास्टर कैटेगरी में पांचवां स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर मंदिर अधिष्ठाता विमर्शानंदगिरि जी महाराज ने योगेश खत्री को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान के निशानेबाज ने एक बार फिर बीकानेर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है, जो अत्यंत हर्ष का विषय है। इस उपलब्धि पर खेल प्रेमियों और शहरवासियों ने भी खुशी जताते हुए योगेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
