

16 टीमों के बीच होंगे रोमांचक मुकाबले, फाइनल 3 जून को
बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी स्व. किशनगोपाल शर्मा (गुट्टड़ महाराज) की स्मृति में शाकद्वीपीय समाज की ओर से तीन दिवसीय टर्फ क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 1 जून से किया जाएगा। प्रतियोगिता 1 से 3 जून तक मुरलीधर व्यास कॉलोनी स्थित सिटी टर्फ मैदान में आयोजित होगी। आयोजन समिति से जुड़े जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य समाज के युवाओं में खेल भावना, आपसी सौहार्द और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर खेली जाएगी, जिसमें सभी लीग एवं नॉकआउट मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जबकि फाइनल मैच 12 ओवर का खेला जाएगा। प्रत्येक टीम में नौ खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
मनमोहन शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग लेंगी। इनमें देव क्लब, आरबी क्लब, मस्ताना फ्रेंड्स क्लब, जयशंकर क्रिकेट क्लब, शाकद्वीपीय क्लब, गोपेश्वर क्रिकेट क्लब, आरसीबी, हवेली इलेवन, गली किंग्स, सूर्य क्लब, खाडा-9, लक्की क्रिकेट क्लब, शाकद्वीपीय राइजिंग स्टार, सूर्य शाकद्वीपीय क्लब, माँ करणी वॉरियर्स तथा शिवाय क्रिकेट क्लब शामिल हैं।
