Bikaner Bikaner District Rajasthan स्वास्थ्य जागरूकता

ओराम ने किया मेडिसिन विंग का अवलोकन, बताया अन्य राज्यों के लिए आदर्श मॉडल

ओराम ने किया मेडिसिन विंग का अवलोकन, बताया अन्य राज्यों के लिए आदर्श मॉडल
बीकानेर। केंद्रीय जनजाति कार्य मंत्री Jual Oram दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को बीकानेर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीमती सीएम मूंधड़ा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित मेडिसिन विंग का अवलोकन कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने आईसीयू वार्ड, जनरल वार्ड, वेटिंग रूम, योगा रूम सहित विभिन्न वार्डों एवं कक्षों का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि आमजन की सेवा के उद्देश्य से विकसित यह चिकित्सा संस्थान अन्य राज्यों के लिए भी एक आदर्श मॉडल साबित हो सकता है। ओराम ने कहा कि समाजसेवा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में मूंधड़ा परिवार का योगदान प्रेरणादायक है। उन्होंने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर बी.सी. घीया, अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, वीरेन्द्र किराडू, अनंतवीर जैन, श्यामसुंदर सोनी, राजीव शर्मा, विनोद जोशी, पिंटू राठी, अरविन्द चौधरी एवं सावन पारीक सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *