

संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए सक्रिय रहने का आह्वान
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा प्रभारी Satish Poonia के बीकानेर आगमन पर सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर तथा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया।
स्वागत समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष Bihari Lal Bishnoi, भाजपा जिलाध्यक्ष Shyam Panchariya, गंगानगर प्रभारी मोहन सुराणा, महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी, जतिन सहल, सुशील शर्मा, पंकज अग्रवाल, पवन स्वामी, कुणाल कोचर, प्रकाश मेघवाल, देवेंद्र तंवर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने सतीश पूनिया के संगठनात्मक नेतृत्व, कार्यशैली और पार्टी के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। पूनिया ने भी कार्यकर्ताओं से आत्मीय संवाद करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
