कला और कलाकारों का सम्मान भारतीय संस्कृति की परम्परा
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने अरुण योगीराज को दी पीएचडी की मानद उपाधि बीकानेर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि कला और कलाकारों का सम्मान भारतीय संस्कृति की परम्परा रही है। शिल्पी श्री अरुण योगीराज को पीएचडी की पहली मानद उपाधि प्रदान कर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ने इस परंपरा का बेहतर निर्वहन किया है।
