Bikaner Bikaner District Rajasthan

संत कंवरराम जन्मोत्सव के अवसर सेवा प्रकल्प का लोकार्पण

संत कंवरराम जन्मोत्सव के अवसर सेवा प्रकल्प का लोकार्पण
बीकानेर। भारतीय सिन्धु सभा बीकानेर द्वारा एक नये प्रकल्प का शुभारंम्भ भारतीय सिंधु सभा सेवा परिषद बीकानेर के नाम से संत कंवरराम की जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुदर्शना नगर पवनपुरी स्थित झूलेलाल मंदिर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभाग संरक्षक श्याम सुन्दर आहुजा ने की। मुख्य अतिथि सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के कमलेश सत्याणी व विशिष्ट अतिथि भारती गुवालानी, विजय ऐलानी, दौलत प्रेमजानी रहे। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलन अध्यक्ष, मुख्य व विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया।हासानंद मंगवानी व पवन खत्री ने इस अवसर पर संत कंवरराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होने बताया कि संत कंवरराम ने अपना सम्पूर्ण जीवन दूसरों की भलाई व परोपकार के लिये अर्पित कर दिया। संत के जीवन से प्रेरणा लेकर इस परिषद की निर्माण किया गया है। महानगर अध्यक्ष किशन सदारंगानी ने बताया कि इस प्रकल्प के अंतर्गत विभिन्न चिकित्सकीय उपकरणो को उनकी आवश्यकता अनुसार आपातकालीन उपयोग हेतू निःशुल्क दिया जायेगा जिसे उपयोग के पश्चात परिषद को वापस जमा करवाने का प्रावधान रहेगा जिससे इन उपकरणों का लाभ समाज के अधिकाधिक जनों को प्राप्त हो सके। परिषद के अध्यक्ष द्वारा इस अवसर पर मुक्ता प्रसाद, पवनपुरी, धोबी तलाई आदि क्षेत्रों के कार्यकताओं को जिम्मेदारियां सौपी गयी।
भरत गुवालानी, प्रेम मामनानी, राजकुमार वलीरमाणी, श्याम वाधवानी, घनश्याम सदारंगानी, दिलीप मनसुखानी द्वारा संत कंवरराम की मूर्ति पर माल्यापर्ण किया गया। गणेश सदारंगानी, पूर्व पार्षद जामनलाल गजरा, तेजप्रकाश वलीरमाणी, विवेक आहुजा, मुरली टालानी, विजय घिरानी, राजेश केशवानी, महेश केशवानी व मनीष केशवानी लालचंद रामचंदानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में शिक्षक अनिल डेम्बला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *