Bikaner Rajasthan

अंबरीश कुमार ने किया पीबीएम के हृदय रोग विभाग का निरीक्षण

अंबरीश कुमार ने किया पीबीएम के हृदय रोग विभाग का निरीक्षण
बीकानेर। चिकित्सा शिक्षा सचिव अंबरीश कुमार ने सोमवार को पीबीएम के हल्दीराम मूलचंद हार्ट अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आउटडोर विंग, इको कार्डियो ग्राफी रूम, टीएमटी रूम, एक्स रे रूम, बायोकैमिस्ट्री लैब, कार्डियक कोरोनरी यूनिट, इंटेंसिव कार्डियक यूनिट ए और बी का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान एसपी मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, पीबीएम अधीक्षक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, हृदय रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर पिंटू नाहटा निरिक्षण के दौरान साथ रहे. ह््रदय रोग विभाग के चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. देवेंद्र अग्रवाल ने विभाग मे कार्डिक मरीजों के अतिरिक्त लोड की जानकारी दी, एवं स्वंतत्र कार्डिक इमेरजेंसी ओपीडी एवं दो अतिरिक्त कार्डिक कैथ लैब की आवश्यकता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *