Bikaner Bikaner District

भाजपा नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

भाजपा नेताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बीकानेर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती पर आज भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ देहात जिलाध्यक्ष श्याम सुंदर पंचारिया की अगुवाई में विधायक जेठानंद व्यास की उपस्थिति में अंबेडकर सर्किल पर संविधान निर्माता बाबा साहेब की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा बाबा साहेब अंबेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई वे समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे उनके योगदान को याद करते है। श्याम सुंदर पंचारिया ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान के माध्यम से हमे कई हक ओर अधिकार दिए हैं लेकिन कांग्रेस ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने की बजाय उनका अपमान किया भाजपा ने हमेशा ही बाबा साहब को सम्मान देने का काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *