Bikaner Bikaner District Rajasthan

अकादमिक परिषद् एवं प्रबंध मण्डल की बैठक सम्पन्न

अकादमिक परिषद् एवं प्रबंध मण्डल की बैठक सम्पन्न
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय की 30वीं अकादमिक परिषद् एवं 36वीं प्रबंध मण्डल की अलग अलग बैठक सोमवार को कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित की अध्यक्षता में कुलपति सचिवालय में आयोजित की गयी। बैठक में अष्टम् दीक्षांत समारोह में प्रदान की जाने वाली उपाधियों 515 एवं 8 स्वर्ण पदक, 1 रजत, एवं 1 कास्य पदकों का सदस्यों द्वारा अनुमोदन किया गया। कुलसचिव प्रो हेमन्त दाधीच ने बैठक के एजेंडे प्रस्तुत किये। बैठक में विश्वविद्यालय के 58 सहायक आचार्यों का स्टेज द्वितीय (सीनियर स्केल) से स्टेज तृतीय (सलेक्शन स्केल) में पदोन्नती का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में गत अकादमिक बैठक के विभिन्न मुद्दों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में मंगलवार को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में भी परिषद् एवं बोम के सदस्यों को अवगत करवाया गया। प्रबंध मण्डल के सदस्य प्रो. रुद्र प्रताप पाण्डे (मथुरा), डॉ. गोविन्द सहाय शुक्ला, प्रो. जगतवीर फोगाट (हिसार), डॉ. इन्द्रजीत सिंह, वित्त नियंत्रक अरविंद बिश्नोई, प्रो. राजेश कुमार धूड़िया, प्रो. बी.एन. श्रृंगी, उपस्थित रहे। अकादमिक परिषद् के सदस्य संयुक्त निदेशक, पशुपालन विभाग डॉ. कुलदीप चौधरी और उप-निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. त्रिभुवन सिंह, प्रो. एस.के. शर्मा, प्रो. राहुल सिंह पाल, प्रो. उर्मिला पानू, प्रो. मनीषा माथुर, प्रो. प्रवीण बिश्नोई, डॉ. सुनीता पारीक, डॉ. पंकज थानवी, डॉ. देवी सिंह, डॉ. मितेश गौड़ एवं डॉ. नरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *