Bikaner Bikaner District Rajasthan

डॉ. अम्बेडकर की मनाई जयंती

डॉ. अम्बेडकर की मनाई जयंती
बीकानेर। वेटरनरी विश्वविद्यालय में भारतीय संविधान के जनक, भारत रत्न, बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित, विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं फैकल्टी सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। कुलपति आचार्य दीक्षित ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर बहु-प्रतिभा के धनी थे। बाबा साहेब का पूर्ण जीवन प्रेरणादायी है। उनके अथक परिक्षम, देश के प्रति सम्मान और दूरदृष्टिता से दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान तैयार किया जिनमें मनुष्यो के साथ-साथ पशुओं के हितो का भी ध्यान रखा गया है। बाबा साहेब भीमराव जी के जीवन आदर्शो को आज हम सभी अनुसरण करें सही मायने में यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर निदेशक पी.एम.ई. प्रो. उर्मिला पानू ने डॉ. अम्बेडकर के जीवनी पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को बाबा साहब के जीवन आदर्शों को अपनाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में निदेशक क्लिनिकस प्रो. प्रवीण बिश्नोई, निदेशक एच.आर.डी. प्रो. राहुल सिंह पाल और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. पंकज थानवी सहित फैकल्टी सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ नीरज शर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *