Bikaner Bikaner District

सुथार राष्ट्रीय उप प्रधान मनोनीत

image description

सुथार राष्ट्रीय उप प्रधान मनोनीत
बीकानेर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन नई दिल्ली में मुंडका स्थित महासभा भवन में कार्यक्रम के साथ हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा के अध्यक्ष माननीय ओम बिरला रहे। सांसद योगेन्द्र व विधायक जोगेंद्र दराल विशिष्ट अतिथि रहे। महासभा के राष्ट्रीय प्रधान रामपाल शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। विशेष अतिथि के तौर पर महासभा के अंतर्राष्ट्रीय प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमराराम चोयल, पूर्व राष्ट्रीय प्रधान कैलाश चंद बरनेला, पूर्व महामंत्री सांवरमल जांगिड़, पुखराज जांगिड़, पी एल शास्त्री, सुनील यादव, तथा पार्षद आदि ने शिरकत की। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। बीकानेर से निमेष सुथार को राष्ट्रीय उप प्रधान मनोनीत किया गया व पद की गरिमा की शपथ राष्ट्रीय प्रधान रामपाल जी शर्मा द्वारा दिलाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *