Bikaner Bikaner District

योग समावेश का आयोजन

योग समावेश का आयोजन
बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को ‘योग समावेश’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम योग: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य पर हुआ। कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अतिरिक्त निदेशक संभाग डॉ. घनश्याम रामावत और आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रभुदयाल जाट रहे।
विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम रामावत ने कहा कि योग आज की जीवनशैली में तनाव और रोगों से मुक्ति का बेहतरीन उपाय है।
आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रभुदयाल जाट ने विद्यार्थियों को योग दिवस को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शित किया।
सहायक निदेशक संभाग डॉ जितेन्द्र सिंह भाटी ने अंतर्राष्टीय योग दिवस में ‘योग समावेश’ के बारे में विद्यार्थियों को बताया।
कार्यक्रम ‘रेनबो योगा’ के अंतर्गत भारत स्वाभिमान से नंदकिशोर सोलंकी, नंदलाल सुथार, भवानी सांखला, शुभम स्वामी और नन्हे बच्चों ने मुख्य भूमिका निभाई।
इस दौरान योग सत्र में डॉ. हितेन्द्र मारू, प्रियंका रघुवंशी एवं सपना बेरवाल ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासनों, प्राणायाम और ध्यान तकनीकों का अभ्यास करवाया। यशोवर्धिनी पुरोहित ने संस्कृत श्लोकों, योग-सूत्रों और प्रेरक वचनों के माध्यम से समस्त आयोजन को जीवंत बनाया।
छात्रों, सदस्यों सहित अन्य प्रतिभागियों ने योग सत्र में भाग लिया और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। डॉ. हितेंद्र मारू और डॉ. धर्मेश हरवानी ने आभार व्यक्त किया और सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली में योग को अपनाने का संकल्प दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *