

स्मार्टफोन फोटोग्राफी वर्कशॉप आयोजित
बीकानेर। आई स्टार्ट इनक्यूबेशन सेंटर में अटल इनोवेशन स्टूडियो प्रोग्राम के तहत सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग और द ओपन स्पेस सोसायटी द्वारा संचालित फ्री स्मार्टफोन फोटोग्राफी वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रमुख मेंटर्स के रूप में शोभित तिवारी, सुहासिनी और हर्षवर्धन ने प्रतिभागियों को स्मार्टफोन फोटोग्राफी की तकनीकों और बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने लाइटिंग, फ्रेमिंग, कंपोज़िशन और फोटोग्राफी की विभिन्न शैलियों के साथ फोटो एडिटिंग के व्यावहारिक टिप्स दिए। प्रतिभागियों ने स्मार्टफोन के जरिए प्रोफेशनल और आकर्षक तस्वीरें लेने की कला सीखी।
