Bikaner Bikaner District

बंद हो चुके आधार सेवा केन्द्रों को चालू करने के निर्देश

बंद हो चुके आधार सेवा केन्द्रों को चालू करने के निर्देश
बीकानेर। जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार आयोजित हुई। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) एवं समिति के सदस्य सचिव श्री रामावतार कुमावत ने आधार रजिस्ट्रार द्वारा स्थापित आधार केन्द्रों की समीक्षा की। उन्होंने पोस्ट ऑफिस अधीक्षक एवं लीड बैंक प्रबंधक सहित अन्य आधार रजिस्ट्रारों को उनके बंद हो चुके आधार सेवा केन्द्रों को चालू करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार केन्द्रों पर आमजन की सुविधा के लिए मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने तथा केन्द्रों का संचालन यूआईडीएआई के निर्देशानुसार करने को कहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को उनके अधीनस्थ आधार केन्द्रों के नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आधार सेवाओं की निर्धारित रेट लिस्ट चस्पा करने और केन्द्रों में अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिले में कार्यरत आधार रजिस्ट्रार यथा सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, बैंक, महिला एवं बाल विकास विभाग बीएसएनएल, शिक्षा विभाग, पोस्ट ऑफिस एवं इण्डियन पोस्ट पेमेण्ट बैंक सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *