Bikaner Bikaner District Rajasthan

एक मुश्त ऋण समाधान योजना के लिए डोर-टू-डोर संपर्क

एक मुश्त ऋण समाधान योजना 2025-26 के लिए डोर-टू-डोर संपर्क
बीकानेर, 16 जून। राजस्थान अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास सहकारी निगम लिमिटेड द्वारा संचालित अल्पसंख्यक ऋण राहत योजना एक मुश्त समाधान योजना 2025-26 का अधिकाधिक लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए सोमवार को डोर-टू-डोर संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री राजेश कालवा के नेतृत्व में टीम ने शीतला गेट, रामपुरा बस्ती, सुभाषपुरा, लोहार बस्ती, गंगाशहर आदि शहरी क्षेत्रों में डोर-टू-डोर संपर्क कर पात्र ऋणियों को जागरुक किया। साथ ही ऋण की मूलधन राशि जमा करवाने का आग्रह किया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि योजना के तहत 30 सितंबर तक बकाया मूलधन एक मुश्त जमा करवाने पर ब्याज व दंडनीय ब्याज में शत प्रतिशत छूट प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 320 ऋणियों के ऋण खाते राशि बकाया है। जिनमें से अभी तक लगभग 20 ऋणियों ने एनओसी प्राप्त कर ली है। ऋणियों में एकमुश्त समाधान योजना को लेकर उत्साह का माहौल है। उन्होंने बताया कि कुछ ऋणियों इरफान, मो. याकूब, अजरा उस्ता, आमिर हुसैन उस्ता, सैयद हैदर आदि ने एक मुश्त मूल धन जमा करवाकर अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा ब्याज व दंडनीय ब्याज से राहत प्राप्त की। पात्र ऋणी बकाया अतिदेय (ओवरड्यू) मूलधन का एक मुश्त चुकारा रानी बाजार, चौपड़ा कटला स्थित जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में नगद, डीडी, चैक इत्यादि जमा कर दण्डनीय ब्याज व ब्याज में शत प्रतिशत छुट प्राप्त कर सकता है तथा एनओसी प्राप्त कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *