

वृंदावन पार्क में योग शिविर आयोजित
बीकानेर। 21 जून 11वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के तत्वावधान में शुक्रवार को राज्य कार्यकारिणी सदस्य एवं सोशल मीडिया प्रभारी राजस्थान पूर्व सुनीता गुर्जर के सानिध्य में महिला पतंजलि योग समिति बीकानेर ने शिव बाड़ी मंडल के सदस्यों को जय नारायण व्यास कालोनी स्थित वृंदावन पार्क में योग कराया। जिसमें सुनीता गुर्जर ने पतंजलि प्रकल्पों के विषय में जानकारी दी एवं प्राणायाम और आसनों, ध्यान का अभ्यास कराया। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के संभाग संयोजक अखिलेश प्रताप सिंह ने साधकों से योग दिवस में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया एवं स्वदेशी के प्रचार-प्रसार पर बल दिया। जिला प्रभारी उमा शर्मा ने योग प्रोटोकॉल करवाया इंदु शर्मा, कमला कुमारी, सीता शर्मा, ईशा और पदमाक्षी ने अग्रसर की भूमिका निभाई।
