Bikaner Bikaner District Rajasthan

योग दिवस :  200 सदस्य लेंगे मुख्य समारोह में हिस्सा

योग दिवस :  200 सदस्य लेंगे मुख्य समारोह में हिस्सा
बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र सार्दुल गंज, बीकानेर में आयोजित योग सप्ताह का समापन शुक्रवार को हुआ। योग दिवस पर शनिवार को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में होने वाले योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में संस्थान में योगाभ्यास करने वाले 200 भाई-बहिन शामिल होंगे। सोमवार से पुनः सुबह योग की निःशुल्क नियमित कक्षाए संस्थान में शुरू होगी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के क्षेत्रीय केन्द्र की प्रभारी बी.के.कमल ने बताया कि प्रजापिता कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की ब्रह्माकुमारियां, ब्रह्मकुमार के साथ संस्थान में ध्यान व योग का प्रशिक्षण लेने व अभ्यास करने वाले भाई बहिनें मुख्य समारोह में शामिल होंगी । योग शिक्षक दिनेश आचार्य ने सप्ताह के दौरान विभिन्न तरह के योग के अभ्यास करवाएं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *