Bikaner Bikaner District Rajasthan

मांगें पूरी होने पर सम्मान समारोह आयोजित

मांगें पूरी होने पर सम्मान समारोह आयोजित
बीकानेर। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के सभागार में लैब टेक्नीशियन संवर्ग की पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वागत व धन्यवाद समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी का संगठन द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी, जिला अध्यक्ष अजय किराडू, मोहन व्यास, सुभाष जोशी, बजरंग गहलोत, पवन भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया। प्राचार्य ने भी सभी पदोन्नत साथियों का माला पहनाकर स्वागत किया। विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष बजरंग सोनी ने सीनियर असिस्टेंट प्रकाश सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रियंका, गायत्री, प्रेम स्वामी, अशोक जीनगर, डॉ. मल्लूराम, मोतीलाल, वीरेंद्र, अबरार, विष्णुदेव, मांगीलाल, नवरत्न, पंकज, महात्मा गोरेलाल सहित अन्य साथियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रदेश संयोजक, डीएमएचएस एंड मेडिकल कॉलेज राजस्थान, बजरंग कुमार सोनी ने प्राचार्य के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन की ओर से आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *