

योग शिविर का शुभारंभ, योग रत्न सम्मान से सम्मानित हुए योग साधक
बीकानेर। योग प्रशिक्षण एवं प्रचार समिति के तत्वावधान में वरिष्ठ नागरिक भ्रमण पथ स्थित योग चौकी पर आयोजित योग विज्ञान शिविर का शुभारंभ किया गया। 24 मई तक चलने वाले इस शिविर में मोटापा, मधुमेह, रक्तचाप, मानसिक तनाव एवं अनिद्रा जैसे विकारों से राहत हेतु योग साधना करवाई जाएगी। योगसाधक विनोद जोशी के सानिध्य में आयोजित शिविर का उद्घाटन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, तोलाराम कूकणा एवं द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के संरक्षक एम एल जांगिड़ ने अतिथियों का फूलमाला, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने कहा कि वर्तमान भौतिक जीवन में योग ही स्वस्थ जीवन की कुंजी है। योग प्रशिक्षक विनोद जोशी एवं दीपा मोडासिया ने योग के नियम एवं सावधानियों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस दौरान सुधीर भाटिया, सीडी सागर, कन्हैया लाल सुथार, नंद लाल शर्मा, श्रीरतन तंबोली, धर्म चन्द्र सोनी, धीरेन्द्र बोथरा, लक्ष्मण प्रजापति, रामगोपाल खडगावत, श्याम सुन्दर मोहता, नंदकिशोर गहलोत, सुरेश व्यास, लालचंद लुहानिवाल एवं नंदराम यादव को योग रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। अंत में एडवोकेट एम एल जांगिड़ ने सभी का आभार व्यक्त किया।
