Bikaner Bikaner District Rajasthan

फ़रदीन का जागृति यात्रा के लिए चयन


बीकानेर। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय (बीटीयू) के साइबर सिक्योरिटी विभाग के प्रतिभाशाली छात्र फ़रदीन ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए प्रतिष्ठित जागृति यात्रा 2026 में अपना स्थान बनाया है। बीटीयू के विक्रम राठौड़ ने बताया कि देशभर से प्राप्त हजारों आवेदनों के बीच चयनित होकर फ़रदीन ने विश्वविद्यालय, राजस्थान और युवा उद्यमिता जगत का नाम रोशन किया है। फ़रदीन वर्तमान में बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस एवं साइबर सिक्योरिटी शाखा के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिवार एवं साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *