Bikaner Bikaner District Rajasthan

जल मंदिर का लोकार्पण

जल मंदिर का लोकार्पण
बीकानेर। नत्थूसर बास मेन रोड स्थित बाबा रामदेव कॉम्प्लेक्स में शीतल जल प्याऊ का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में भंवरलाल गहलोत एवं जमना गहलोत ने प्याऊ का उद्घाटन किया। आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि प्याऊ जैसी सेवा गतिविधियाँ समाज में परोपकार एवं मानव सेवा की भावना को मजबूत करती हैं। कार्यक्रम के दौरान रामचंद्र गहलोत, प्रेम सांखला, जे.पी. व्यास, चोरूलाल गहलोत, विजय भाटी, नंदकिशोर गहलोत, शिवराज गहलोत एवं अशोक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *