Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

वेस्ट जोन स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता शुरू

वेस्ट जोन स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता शुरू
बीकानेर। आईएमएफ वेस्ट जोन क्लाइम्बिंग कमेटी द्वारा 29वीं वेस्ट जोन की स्पोर्ट क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता शुक्रवार से पिंपरी के योगा पार्क पुणे में शुरू हुई। इस प्रतियोगिता में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व गोआ के 150 आरोह भाग ले रहे है। लीड, स्पीड व बोल्डरिंग की प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित हो रही है। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर सेवक नाना काटेजी व नगर सेविका निर्मला कुटे के आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर तकनीकी डेलिगेट बीकानेर के आर के शर्मा चेयरपर्सन सुश्री के सरस्वती, सचिव कृष्णा कडुसकर जूरी प्रेसिडेंट प्रकाश केलसिकर, अजीत कुशे, निर्णायक के रोहिताश्व बिस्सा, पार्थ मंगल, बिलेयर के रूप में सवाई सिंह के अलावा जयपुर के दीपक शर्मा व राकेश मेहता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *