Bikaner Bikaner District Rajasthan

महिला सम्मेलन आयोजित

साहस, नियंत्रण व सहयोग के भाव से ही समाज का विकास संभव
बीकानेर। आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री जिनबालाजी के सान्निध्य में भीनासर तेरापंथ सभा भवन के प्रांगण में महिला सम्मेलन आयोजित किया गया। महिला सम्मेलन का विषय ’नारी शक्ति का जागरण्य रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ साध्वीश्री ने नमस्कार महामंत्र से किया। स्थानीय महिला मंडल की बहनों ने संकल्प गीत का संगान किया। कार्यक्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष ममता रांका एवं कार्यकारिणी सदस्या सुप्रिया राखेचा का मुख्य आतिथ्य रहा। साध्वीश्री जिनबालाजी ने संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार जामवन्त ने हनुमानजी की शक्ति को एक बार जगाया और वे हमेशा के लिए जाग गए। ठीक वैसे ही महिलाओं की जागृति भी हमेशा के लिए होनी चाहिए। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ममता रांका ने कहा कि हमें जनरेशन गेप को खत्म करना होगा, परिवार साथ जुड़ेगा तभी हर कार्य में सफलता मिल सकेगी। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्या सुप्रिया राखेचा ने कहा कि शक्ति हमारे अंतरआत्मा में निहित है, जरुरत इसे जगाने की है। इस दौरान महिला मंडल द्वारा महिला सम्मेलन एयरवेज की प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष शशि गोलछा ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा मंत्री प्रमिला सेठिया ने आभार ज्ञापित किया। मनाली सेठिया तथा श्वेता सेठिया ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *